पचपेड़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस की पैनी निगाह, लगातार की जा रही छापेमारी… एक आरोपी चढ़ा हत्थे

उदय सिंह

पचपेड़ी – ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के पनपता व्यवसाय अब स्थानीय पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गई है। जिसको लेकर लगातार अवैध शराब के बिक्री में संलिप्त लोगो पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जिला मुख्यालय से मिलते है। जिसका परिपालन करते हुए पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम बेल्हा में छापेमारी की कार्यवाही की है। दरअसल काफी दिनों से पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने मुखबिर तैनात किए थे। जिनके सूचना के आधार पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जहाँ रहने वाले कमल कुमार टंडन द्वारा कच्ची शराब बिक्री करते हुए पाया गया। तलाशी में पुलिस ने आरोपी कमल कुमार टंडन के कब्जे से एक बोरी में 50 पैकेट कच्ची शराब मिली है।

जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही 10 लीटर कच्ची शराब के अवैध बिक्री के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने सभी ग्रामीण को कच्ची शराब की बिक्री के मामलों से दूर रहने की बात कही है। उन्होंने हिदायत देते हुए ग्रामीणों को अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने पुलिस का सहयोग देने अपील की है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत,राम बोहार सिह सहित अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,