जांजगीर चाँपा

महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, आधार कार्ड से हुई शिनाख्त…. 2 महीनों से थी लापता

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। महिला का धड़ पड़ा हुआ था, जबकि सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। धड़ के पास ही देसी शराब की बोतलें और बैग बरामद हुआ है। बैग में मिले आधार कार्ड और बाकी सामान से महिला की पहचान की गई है। महिला करीब दो महीने से लापता थी। जिस जगह से शव बरामद हुआ है, वह महिला के गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवागांव के रास्ते में सोमवार को झाड़ियों के किनारे महिला की लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों के किनारे ही एक बैग और साड़ी पड़ी हुई थी। बैग में आधार कार्ड सहित अन्य सामान था। आधार कार्ड से महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती गांव निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला दो महीने से लापता थी।

पुलिस को बैग से अकलतरा थाने में 29 जुलाई को की गई शिकायत की कॉपी भी मिली है। इसमें राजकुमारी खरे ने कहा है कि 10 जुलाई को उसके घर में चोरी हुई थी। इसको लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बावजूद इसके गांव के ही सेवक राम व उसके परिवार के सदस्यों ने घर में आकर गाली-गलौज और छोटे बेटे धनेश से मारपीट का प्रयास किया। कहा कि उनके खिलाफ क्यों शिकायत की है। साथ ही धमकी दी कि एफआईआर वापस नहीं ली तो बहुत बुरा होगा। महिला के पति की करीब 2-3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे हैं। दोनों कमाने के लिए बाहर जिलों में रहते हैं। गांव में महिला राजकुमारी अकेले ही रहती थी। पुलिस ने उसके दोनों बेटों को सूचना दे दी है और अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,