मुंगेली

छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग….पेंड्रा पैंथर्स पुरुष वर्ग में तो  महिला वर्ग में निदान संस्था बिलासपुर की टीम बनी विजेता

जुगनू तंबोली

मुंगेली- छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग 2022 के सातवें सीजन में चैंपियन पुरुष वर्ग में पेंड्रा पैंथर्स तो महिला वर्ग में निदान संस्था बिलासपुर की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया प्रो कबड्डी के तर्ज पर आयोजित छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग का समापन समारोह व पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम मुंगेली के आगर खेल मैदान में मुख्य अतिथियों के बिलासपुर लोक सभा सांसद अरुण साव द्वारा किया गया इस सम्बंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग के चैयरमेन हेमन्त यादव ने बताया कि बिलासपुर जिला कबड्डी संघ व मुंगेली जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी लीग का फाइनल मैच पुरुष वर्ग में जी पी एम पैंथर्स पेंड्रा और बजरंगी फायटर बिलासपुर के मध्य खेला गया

जिसमें बिलासपुर ने 43 – 39 के मुकाबले 4 अंको से हराकर प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का चैंपियन बना इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पेंड्रा ने परशु वारियर्स को 2 अंको से तो बजरंगी फायटर ने कवर्धा किंग्स को 5 अंको से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था वही महिला वर्ग में निदान से संस्था बिलासपुर ने दबंग राजनांदगांव को 29 – 27 के मुकाबले 2 अंको से हराकर महिला वर्ग का चैंपियन बना इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले निदान संस्था ने चरण स्पर्श बिलासपुर को 50- 34 के मुकाबले 16 अंको से हराकर फाइनल में पहुँचा था दूसरे सेमीफाइनल मैच में दबंग राजनांदगांव ने कवर्धा क्वीन्स को 23- 22 के मुकाबले एक अंको से हराकर फाइनल में पहुची थी पुरुष वर्ग में विजेता टीम पेंड्रा पैंथर्स को 1000000 रु व ट्रॉफी ,

उपविजेता बजरंगी फायटर बिलासपुर को 71000 रु व ट्रॉफी, तृतीय पुरुष्कार बेमेतरा को 51000 रु व ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुस्कार 31000 रु व ट्रॉफी कवर्धा किंग टीम को मिला प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पेंड्रा पैंथर्स के खिलाड़ी वीरेंद्र खुसराम को मोटर साइकिल दिया गया बेस्ट रेडर का पुरुष्कार बजरंगी फायटर के दुर्गेश नेताम को 11000 रु व ट्रॉफी, बेस्ट राइट कार्नर बलौदाबाजार के खगेश नेताम को 5000 रु व ट्रॉफी, बेस्ट लेफ्ट कार्नर पेंड्रा टीम के रेहान खान को मिला उसी प्रकार महिला वर्ग का प्रथम पुरुष्कार निदान संस्था बिलासपुर को 51000 रु व ट्रॉफी दिया गया इस टीम के ऑनर डॉ. सुषमा सिंह थी द्वितीय पुरुष्कार दबंग राजनांदगांव टीम को 31000 रु व ट्रॉफी दिया गया इस टीम के ऑनर डी डी साहू थे तृतीय पुरुस्कार 21000 रु ट्रॉफी चरण स्पर्श बिलासपुर को दिया गया इस टीम के ऑनर डायरेक्ट चरण स्पर्श मनीष मोटवानी थे चतुर्थ पुरुस्कार कवर्धा क्वीन्स टीम को 11000 रु व ट्रॉफी दिया गया इस टीम के ऑनर अजीज खान थे

महिला वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी निदान टीम के पूनम चंद्रवंशी को स्पोर्ट्स सायकल से नवाजा गया बेस्ट रेडर दबंग राजनांदगांव के प्रियंका धुर्वे को 3000 रु व ट्रॉफी दिया गया बेस्ट राइट कार्नर चरण स्पर्श टीम के खिलाड़ी सुलेखा चौधरी को 3000 रु व ट्रॉफी दिया गया बेस्ट लेफ्ट कार्नर राजनांदगांव टीम के संगीता चंद्रवंशी को 3000 रु व ट्रॉफी दिया गया बेस्ट राइट कवर निदान टीम के सरिता प्रजापति को 3000 रु व ट्रॉफी ,बेस्ट लेफ्ट कार्नर कवर्धा क्वीन्स के खिलाड़ी मैनो कुंजाम को 3000 रु व ट्रॉफी प्रदान किया गया इस प्रतियोगिता के निर्णायक ओमप्रकाश जायसवाल निर्णायक समिति चैयरमेन, महेश साहू, जितेंद्र सराफ, हरबंश कस्तूरिया , हेमन्त बारीक , सावित्री जायसवाल, मुकेश साहू, नरेंद्र चौहान, राकेश देवांगन, महेंद्र पटेल, नारायण यादव, नारायण त्रिवेदी, सभी रास्ट्रीय व राज्य स्तर के निर्णायक ने थेजिन्होंने मैच कराया को कराया मैच में कमेंट्री पीताम्बर पोर्ते, रमेश जगत,

और ओमकार जायसवाल और ज्ञानेंद्र कश्यप ने किया छत्तीसगढ़ प्रो कबड्डी प्रिमियर लीग समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र सांसद अरुण साव , जिला पंचायत सदस्य मुंगेली शीलू साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्गा उमाशंकर साहू छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग संरक्षक जीवन मिश्रा, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ उपाध्यक्ष डी डी साहू, डॉ. सुरेश शुक्ला आदि उपस्थित थे इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए डॉक्टर शंकर यादव डॉक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी खेल विभाग प्रमुख, बिलासपुर जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल एंव जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष कोमल मरावी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव सचिव हेमकल्याण, हीरा , महेश राज एंव जिला कबड्डी संघ मुंगेली के सभी पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...