रायपुर

लॉक डाउन में यात्रा टिकट ही होंगे ई पास, वही मेहमानों की संख्या को किया गया केवल 10….शादी समारोह की अनुमति रद्द

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी में लॉक डाउन के दौरान बाहर से आने या जाने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत दी गई है कि बस, रेल या हवाई यात्रा से आये यात्रियों को घर लौटने के लिए किसी भी तरह की ई पास की जरूरत नहीं होगी। घर से स्टेशन आने और स्टेशन से घर लौटने के लिए टिकट ही अब ई-पास समझा जायेगा। लॉकडाउन के दौरान तमाम दुकानें, बाजार और सरकारी दफ्तर समेत हर तरह की गतिविधियां कल शाम 6 बजे से ठप हो जायेगी। आमलोगों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। विषम परिस्थिति, टीकाकरण, मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात में ही लोगों को बाहर निकलने की इजाजत होगी। इसके अलावा अब शादी के लिए तमाम आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। अब शादी में किसी भी तरह का कोई समारोह नहीं होगा, शादी भवनों और खुली जगहों पर भी शादी समारोह नहीं आयोजित होगा। कलेक्टर ने आदेश दिया है कि दुल्हा या दुल्हन के घर में सिर्फ 10 लोग ही अब जुट सकेंगे। इससे पहले 50 मेहमानों की उपस्थिति की छूट मिली हुई थी, लेकिन अब वो छूट हटा ली गयी है। शादी के अलावा दशगात्र व अंतिम संस्कार में अब 10 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी की इजाजत नहीं होगी। शादी के लिए दिये पूर्व के तमाम अनुमति को रद्द कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस