बिलासपुर

जज्बा ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, एक ही दिन में 350 यूनिट रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

बिलासपुर।लगातार मरीजों को रक्त आपूर्ति करने, खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त प्रदान करने के मकसद के साथ एक बार फिर इस रविवार को जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा इस वर्ष का यह 11वां और अंतिम शिविर था, जिसमें स्वैच्छिक रक्त दाताओं को प्रेरित करने के लिए और भी कई संदर्भ शिविर के साथ जोड़े गए । पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करने उन्हें निशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस उपहार स्वरूप प्रदान किया गया । रविवार को यहां 250 रक्त दाताओं ने अपना लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया ।यहां थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे अपने परिजनों के साथ भी पहुंचे थे जिनसे स्वयं रक्त दाताओं ने मुलाकात कर बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना समझा। रक्तदान के लिए प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने के मकसद से यहां ब्रह्मा कुमारीज की ओर से मंजू बहन भी पहुंची थी जिन्होंने अपने प्रवचन से रक्तदान के लिए रक्त दाताओं को प्रेरित किया

। इस रविवार के शिविर में रिकॉर्ड संख्या में रक्तदान किया गया। एक ही दिन 325 यूनिट रक्त संग्रहण कर एक मिसाल कायम की गई, वही जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अब आगामी 4 महीनों तक अपने अन्य सहयोगी संगठनों जैसे धिति फाउंडेशन , ख्वाब इंडिया फाउंडेशन , इनायत फाउंडेशन , जयश्री फाउंडेशन , दीनबंधु जैसी सहयोगी संस्था के कार्यक्रमों में सहयोग कर उन्हें सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि विगत 11 रक्त दान शिविर के माध्यम से थैलीसीमिया मेजर पीड़ित बच्चों के लिए पर्याप्त रक्त संग्रहण किया जा चुका है।
बिलासपुर के कई जागरूक युवा अलग-अलग संगठनों के माध्यम से लगातार रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर नेत्रदान देहदान और भूखों को भोजन उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं पिछले दिनों इन सभी संगठनों ने एक सूत्र में बंधने का निर्णय लिया था जिसके बाद एक दूसरे के आयोजनों में सहभागिता निभाते हुए मदद की जा रही है रविवार के शिविर में भी जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के साथ अन्य संगठनों के सदस्यों ने सहभागिता निभाई और इस 11 वे रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं ने लक्ष्य को पूरा किया।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा