रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा संक्रमण, 24 घंटे में 15000 से अधिक नए संक्रमित तो वही 109 मरीज़ो ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है रोजाना ही संक्रमित मरीजों के आंकड़े नए रिकॉर्ड बना रहे हैं इसी कड़ी में बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ 15121 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब तक ऐसे आंकड़े प्रदेश में सामने नही आए थे। लेकिन इनदिनों कोरोना का रुख अब भी असीमित होती दिख रही है। आंकड़ों की मानें तो अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या एक लाख 9 हजार 139 हो गई है। इधर रायपुर जिला ही संक्रमित मरीजो के मामले में टॉप पर चल रहा है। जहा मंगलवार को 4168 नए मरीज मिले है। दूसरे नंबर पर दुर्ग जिला 1755 मरीजो के साथ टिका है। वही तीसरे नंबर पर राजनांदगांव 1291 मरीजो के साथ पहुच चुका है। जबकि चौथे नंबर पर न्यायधानी बिलासपुर है जहाँ 1024 नए मरीजो की पहचान की गई है। इसके अलावा बालोद- 357,बेमेतरा-528,कवर्धा- 587,धमतरी- 232,बलौदाबाजार- 875,महासमुंद-422,,गरियाबंद 411,रायगढ़- 388,कोरबा- 724,जांजगीर- 523,मुंगेली- 282,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-115,सरगुजा- 272,कोरिया- 194,सूरजपुर- 209,बलरामपुर- 130,जशपुर- 294,बस्तर- 199,कोंडागांव- 76,दंतेवाड़ा- 27,सुकमा- 10,कांकेर- 115,नारायणपुर- 9,बीजापुर- 12, अन्य राज्य-05 शामिल है। 

संक्रमण सुला रहा मौत की नींद,,हर घण्टे प्रदेश में 5 मरीज गवा रहे अपनी जिंदगी…

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पहले ही मुसीबत खड़ी कर दी है। ऐसे में कोरोना अब छत्तीसगढ़ में मौत का तांडव नृत्य शुरू कर दिया है। जिसके जद में आकर दर्जनों संक्रमितो अपनी जान गवा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घण्टो में प्रदेश में 109 मरीजो की मौत हुई है। इस बीच चिंता का विषय यह है। कि रायपुर जिले के 53 मरीजो इनमे शामिल है। जिनकी इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। इधर अब तक कोरोना ने प्रदेश में 5187 मरीजो को मौत के अघोष में भेज दिया है। जिनसे प्रभावित परिवारों की संख्या अब भी तेजी से बढ़ रही है।

कोरोना की धमक से सहमा न्यायधानी,,हर वर्ग के लोग इसकी जद में,,मौत की मामले भी नही थम रहे..

बिलासपुर जिले में कोरोना की गति बढ़ती ही जा रही है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 1024 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमे एकबार फिर हर वर्ग के लोग संक्रमित मिले है। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी,हाइकोर्ट सहित सिम्स से संक्रमितो की पहचान की गई है। इनमे अकेले पुलिस लाइन से 24 ,हाइकोर्ट परिसर से 7 और सिम्स से 5 संक्रमितो की पहचान हुई है। जो पूर्व में संक्रमितो के सम्पर्क में आकर ही पॉजिटिव आए है। इधर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बीते 24 घण्टो में 17 संक्रमितो की मौत हुई है। जिनमे सबसे अधिक 11 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। बाकि 6 मरीज दीगर जिले के रहने वाले है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस