गरियाबंद छत्तीसगढ़

कुएं में नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव, मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जिले के पांडुका थाना इलाके के नहर के पास स्थित कुएं में नग्न अवस्था में एक व्यक्ति की लाश मिली हैI घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, व्यक्ति की मौत कैसी हुई यह जांच का विषय है, फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में एक व्यक्ति की नग्न अवास्ठा में लाश बरामद की गई हैI मृतक दुर्ग के समीप पाटन का निवासी था जो 21 दिसम्बर को अपने बहनोई के घर पांडुका आया हुआ थाI मृतक पाटन से पांडूका आना जाना किया करता था, और इस समय भी उसके बहनोई के घर मृतक को वापस पाटन लौट जाने का अंदेशा लगाए थे। लेकिन शुक्रवार शाम चार बजे उसे पांडुका के ही कुए मृत पाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करावाया जा चुका है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी सामने आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस