बिलासपुर

सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार…5 वाहन बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं तथा एक खरीददार सहित दो अपचारी बालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, सिम्स अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस, सरकंडा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान 27 जनवरी 2026 को सरकंडा थाना के सामने वाहन चेकिंग के समय दो अपचारी बालक शराब के नशे में एक्टिवा चलाते पकड़े गए। वाहन की जांच करने पर वह चोरी का निकला। पूछताछ में दोनों ने सिम्स अस्पताल परिसर से कई मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग समय में एक्टिवा, पल्सर, एचएफ डीलक्स, हीरो होंडा पैशन प्रो और एक बिना नंबर की एक्टिवा चोरी की थी। इनमें से पैशन प्रो मोटरसाइकिल उन्होंने अल्ताफ उर्फ मोमिन नामक व्यक्ति को मात्र दो हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने उक्त खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जब्त वाहन:-

• एक्टिवा – CG12-AJ-5669
• पल्सर – CG10-AB-4435
• एचएफ डीलक्स – CG10-AG-3732
• हीरो होंडा पैशन प्रो – CG10-EK-3906
• एक काले रंग की एक्टिवा (बिना नंबर)

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर सभी पांच वाहन बरामद कर लिए हैं तथा दोनों अपचारी बालकों को विधिवत अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...