बिलासपुर

रेल हादसा अपडेट:- अब तक 6 की मौत और 5 लोगों के घायल होने की रेलवे ने की पुष्टि..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन के पास लालखदान में मंगलवार को एक भीषण रेल हादसा हो गया, जब मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट की अप्रत्याशित घटना हुई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 5 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका समुचित उपचार जारी है।

रेल प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के स्तर पर कराई जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। रेल प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों और उनके परिजनों को सभी आवश्यक जानकारी और सहायता निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है।

रेलवे ने आपातकालीन संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं—बिलासपुर: 7777857335, चांपा: 8085956528, रायगढ़: 9752485600, पेंड्रा रोड: 8294730162, कोरबा: 7869953330, और उसलापुर: 7777857338। इन नंबरों पर संपर्क कर यात्री अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेल प्रशासन ने पुष्टि की है कि राहत, बचाव एवं पुनर्स्थापना कार्य तेजी से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज