बिलासपुर

मोबाइल चोरी कर यूपीआई पिन रीसेट कर लाखों की ऑनलाइन चोरी…दो आरोपी 22 मोबाईल के साथ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- मोबाइल चोरी कर प्रार्थी के यूपीआई ऐप से लाखो रुपए हजम करने वाले दो शातिर चोरों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया की अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शातिर चोर गिरोह के रूप में काम करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को सरकंडा निवासी मुकेश दुबे ने सिविल लाइन थाने में 24 अक्टूबर को बृहस्पति बाजार से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने बताया की 24 अक्टूबर को मोबाइल चोरी होने के बाद चोरों ने उनके मोबाइल पर चल रहे फोन पे का उपयोग कर उनके खाते से तीन लाख 85 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही सदर बाजार स्थित सोनी हिम्मतलाल – खुशालमाई ज्वेलरी शाप में जाकर 90 हजार रूपए का सोने की चेन खरीद ली। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने ज्वेलरी शाप में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे युवकों की तलाश शुरू की।

जहां साइबर सेल से पता चला की झारखण्ड निवासी भोला कुमार उर्फ टाइगर नोनिया और गौतम कुमार मोबाइल चोरी करने की फिराक में बृहस्पति बाजार में घूम रहे थे। जहा से सिविल लाइन पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। जिनके कब्जें से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से चोरी की गई 22 मोबाईल जब्त कर ली गई है वही पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि युवक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में घूमकर मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल को दूसरे राज्यों में बेच देते थे। उन्होंने बताया की वह चोरी किए मोबाइल पर यूआई पिन री सेट कर प्रार्थी के बैंक एकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर लेते है। यही नहीं वह यह सारा काम अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह की तरह काम करते है। फिलहाल इस मामले में पुलिस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस