कोटा

पुरानी रंजिश पर पड़ोसी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस ने सक्रियता से की कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बेलगहना – प्रार्थी विनोद सिंह श्याम पिता बुधराम श्याम उम्र 28 वर्ष निवासी नगपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पड़ोसी देवकुमार पैकरा के साथ उसका पूर्व वर्षो से वाद विवाद था , जिसकी वजह से दोनों के मध्य बातचीत नही होती थी, दिनांक 21. 04.2021 को प्रार्थी जब आरोपी के पुराने घर में उसके भाईयों से मिलने गया तो यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और प्रार्थी जब आरोपी के भाईयों से मिलकर बाहर निकला तो उसके साथ गाली गलौच करते हुये हत्या करने की नीयत से अपने हाथ में रखे टंगिया से उसके सिर व गले में प्राणघातक हमला कर दिया , जिससे प्रार्थी को दाहिने कान व बाये कान के पास सिर में गहरी चोटे आयी , रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया,

अधिकारियों के निर्देशन पर तत्काल घेराबंदी कर मामले के आरोपी देवकुमार पैकरा पिता स्व त्रिलोक सिंह पैकरा उम्र 37 वर्ष साकिन नगपुरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया एवं उसके कथन के आधार घटना में प्रयुक्त टगिया को जप्त कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...