रायपुर

कोरोना आपदा प्रबंधन के दौरान लापरवाही से भड़के सीएम…हॉस्पिटल अधीक्षक को हटाने तो हॉस्पिटल्स पर निगरानी के निर्देश

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही भी सामने आ रही है। तो वही आपदा को अवसर बनाने में कुछ निजी अस्पताल किसी तरह की कसर नही छोड़ रहे है।आपको बता दें प्रदेश सरकार के सख्त आदेश के बावजूद मनमाने तरीके से कोरोना के उपचार के नाम पर जमकर वसूली की जारी है। इसी के तहत राजनांदगांव के मेडिकल काॅलेज में अव्यवस्था के मामले में सीएम भूपेश ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजधानी में एक अस्पताल पर 15 हजार का जुर्माना भी ठोका गया है। जानकारी के अनुसार मोवा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर नगर निगम की टीम ने 15 हजार का जुर्माना ठोका है। मेडिकल वेस्ट सही तरीके से डिस्पोजल नहीं करने के मामले में नगर निगम की टीम ने यह जुर्माना लगाया है। नगर निगम जोन क्रमांक 9 के कमीश्नर ने यह कार्रवाई की है। इधर राजनांदगांव मेडिकल काॅलेज में बदइंतजामी के मामले में सीएम भूपेश ने अस्पताल अधीक्षक हटाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल अधीक्षक का हटाने के निर्देश दिए।छत्तीसगढ़ में लगातार बिगड़ते हालात और संक्रमण के साथ में मौतों के बढ़ते आंकड़े की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माथे पर शिकन स्वाभाविक है। प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का क्रम जारी भी है लेकिन नतीजे सिफर साबित हो रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस