पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने संभाला कार्यभार…. गुंडा-बदमाशों की लगवाई परेड, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

उदय सिंह

पचपेड़ी – नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करते ही उपनिरीक्षक राज सिंह ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार शाम कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने थाना क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की परेड लगवाई और उन्हें सख्त हिदायत दी कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना परिसर में हुई इस कार्यवाही के दौरान प्रभारी राज सिंह ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशा और चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए।

नए प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा। समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस स्टाफ को गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर निगरानी रखने और आम जनता से संवाद स्थापित कर भरोसा बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

राज सिंह ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रह सकती है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में प्रभारी के इस सक्रिय कदम से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...