राजनांदगांव

विधायक निभा रही अपनी जिम्मेदारी, क्षेत्र में सूखा राशन, फल और सब्जियों का कर रही वितरण….खुद काटती है सब्जियां

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – कद्दू काटती हुई यह तस्वीर खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पैरीटोला स्थित घर की है। इनके विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत महाराजपुर, फाफामार, एटमेटा, शिकारीमहका, चौकी ब्लॉक में बांधाबाजार और छुरिया नगर पंचायत के दो वार्ड कंटेनमेंट जोन हैं। पिछले 8 दिनों ने इन क्षेत्रों में लगातार सब्जी, फल और सूखा राशन की सप्लाई विधायक के माध्यम से की जा रही है।क्षेत्र के फल व सब्जी उत्पादकों से संपर्क कर क्वारेंटाइन सेंटरों में भी जरूरत की सामग्रियां एवं सूखा राशन बांटे जा रहे हैं। फल, सब्जी व सूखा राशन पहुंचाने के लिए स्वयं अपने घर में पैकेट तैयार करने में खुद श्रमदान कर रही है। निश्चित ही विधायक छन्नी साहू दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा दायक है।

पति चंदू खुद छोड़ने जाते है सब्जी
विधायक छन्नी ने बताया कि वे स्वयं गाड़ी में अपने घर से सब्जियों को डालती हैं। इसके बाद उनके पति चंदू साहू उसी गाड़ी में बैठकर राहत सामग्री छोड़ने जाते हैं। इनके क्षेत्र में ज्यादातर पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। यहां सूखा राशन की भी आवश्यकता पड़ी है, जिसकी सप्लाई यहीं से की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...