छत्तीसगढ़

लॉक डाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या…घटना से मची सनसनी

रमेश राजपूत

रायपुर – एक तरफ छत्तीसगढ़ में कोरोना ने आतंक मचा रखा है तो वही दूसरी तरफ राजधानी में लॉकडाउन के दौरान भी अपराधियों के होशले बुलंद है आपको बता दें लॉकडाउन के बावजूद आपसी विवाद के चलते एक दोस्त ने अपने ही दोस्ती की चाकुओं से गोद गोदकर हत्या कर दी है। और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया हैं,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना खमतराई थाना क्षेत्र के बंधवातालाब की है । आज दोपहर को मृतक मनीष खाकारकर और आरोपी फिरोज एक साथ बंधवातालाब भनपुरी के पास खड़े थे,इस दौरान दोनों का आपस में विवाद हो गया ।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की फिरोज ने अपने पास रखे चाकू से मनीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया । इस हमले में मनीष लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा , जिसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोडकर वहां से फरार हो गया । घटना में मनीष की मौत हो गई है । वहीं आरोपी फरार हो गया था , जिसे पुलिस ने वारदात के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया है ।

घटना के संबंध में खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि , मृतक मनीष और आरोपी फिरोज दोनों खमतराई इलाके के पूराने बदमाश हैं और उसने खिलाफ थाने में कई मामले भी दर्ज है । फिलहाल आरोपी पुलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है । साथ ही घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज