बिलासपुर

शहर में फिर आगजनी की घटना आई सामने, घर में घुसकर बाइक सहित सामानों को किया आग के हवाले…लाखों का हुआ नुकसान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मरीमाई रोड निवासी अमीर खान के घर अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, मामले में पीड़ित ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमीर खान परिवार सहित घर के भीतर सो रहे थे,

तभी रात 11 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति घर के भीतर घुसा और आग लगाकर फरार हो गया। जब गहरा धुआ निकलने लगा तो परिजनों को इसकी भनक लगी, जिन्होंने पहले आग बुझाया फिर हुए नुकसान का आंकलन किया जिसमें घर में रखे सामान सोफा, परदा, खिडकी,

पंखा घरेलू अन्य सामान व मोटर सायकल प्लसर क्रमांक CG 10BD 2923 एव होण्डा एस पी 125 शोल्ड पुरी तरह से आग में जल गया है। इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी देखा जिसमे एक व्यक्ति दीवार कूदकर अन्दर आते और आग लगाकर भागते दिख रहा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मोहल्ले का ही फिरोज उर्फ चिंटू है,

फ़िलहाल पुलिस ने संदेही के खिलाफ धारा 436-IPC के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,