जांजगीर चाँपा

घर के बाहर से मेटाडोर वाहन की चोरी….पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन सहित चोर को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना बलौदा क्षेत्र में हुई मेटाडोर वाहन चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी गया मेटाडोर वाहन ग्राम नवागांव से बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विकास अग्रवाल ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने खड़ा मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी 10 जेड 4565 रात्रि में चोरी हो गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 266/25, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नवागांव हटरी चौक के पास दबिश दी। मौके से आरोपी रमेश कुमार गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी बेलंदियाडीह, को चोरी गए मेटाडोर वाहन कीमत लगभग 10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पूर्व में ट्रैक्टर चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्रआर गजाधर पाटनवार सहित थाना बलौदा स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...