
सीपत रियाज अशरफी
बिलासपुर-छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और बेलतरा क्षेत्र के पूर्व विधायक बद्रीधर दीवान का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उन्हें कुछ दिनों से बिलासपुर के अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहां कुछ देर पहले ही उनका निधन हो गया। 92 वर्षीय श्री दीवान का प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है।