
भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति लगातार बदल रही है। प्रदेश में रोजाना मरीजो की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश में 15157 नए मरीजो की पहचान हुई है। जबकि 9674 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। छत्तीसगढ़़ में कोरोना का रुख अब रायपुर संभाग के बाद बिलासपुुुर संभाग की ओर दिख रहा है। जिसके जद में बिलासपुर संभाग केे 4 जिले आ चुके हैं जबकि रायपुर संभाग में कोरोना की स्थिति घटते क्रम में देखनेे को मिल रही है। बुधवार को सर्वाधिक 1279 मरीज कोरबा से मिले है। इसके साथ बिलासपुर जिले में 1193 तो वही रायगढ़ से 1142 जांजगीर चांपा से 1006 मरीजोंं की पहचान की गई है। इसी तरह दुर्ग से 604,राजनांदगांव से 577, बालोद से 409,. बेमेतरा से 338 , कबीरधाम से 327 , धमतरी से 471, बलौदाबाजार से 661, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 298, मुंगेली से 635, जीपीएम से 386, सरगुजा से 720, कोरिया से 683, सूरजपुर से 701,बलरामपुर से 383 , जशपुर से 605, बस्तर से 189, कोंडागांव से 262, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 43, कांकेर से 593 , नारायणपुर से 41, बीजापुर से 36 नए मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमितो की 802643 हो गई है। जिनमे से 663694 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 129211 मरीज एक्टिव है। इधर बुधवार को प्रदेश के 253 कोविड संक्रमित मरीजो के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसमें रायपुर में 64 तो वही 38 मरीज रायगढ़ जिले में मिले है। इसके अलावा बिलासपुर में 29 ,दुर्ग में 17, धमतरी में 10 कोरबा में 13 जांजगीर-चांपा में 18 मरीजो की मौत हुई है। इसके अलावा प्रदेश में 24 जिलों में मौत के मामले सामने आए है। जिनके साथ अब प्रदेश में मरने वाले मरीजो की संख्या 9738 हो गई है।
संक्रमण की चैन तोड़े नहीं टूट रही,,कोरोना से मरने वालों में 70 प्रतिशत मरीज बिलासपुर जिले से..
न्यायधानी में चौथे चरण के लॉक डाउन होने के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमण की चैन नही टूट रही है। जिले में संक्रमितो कि दर रोजाना बढ़ती जा रही है। जो औसतन 1000 से भी बढ़ने लगी है। बुधवार को भी जिले में 1193 मरीजो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिन्हें मिलाकर जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 56333 हो गई है। इस बीच ग्रामीण क्षेत्रों में ही सबसे अधिक संक्रमितो की पहचान हो रही है। बुधवार को भी 56 प्रतिशत मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से मिले है। जबकि शहरीय इलाको में इनके अपेक्षाकृत 44 प्रतिशत मरीजो की पहचान हुई है। कोरोना के जद में हर वर्ग और समुदाय के लोग आ रहे है। लॉक डाउन में लाख बंदिशों के बाद भी जिले में संक्रमण की गति तेजी से बढ़ रही है। जिसने जिला प्रशासन को चिन्ता में डाल दिया है। इधर जिले में मौत के मामले भी थमने का नाम नही ले रहे है। जिले में हर घंटे संक्रमितो की साँसे टूटने का सिलसिला जारी है। इस बीच न्यायधानी में अलग अलग हॉस्पिटलों में सबसे अधिक जिले वासी कोरोनावायरस सेे जंग हार रहेे हैं बुधवार को भी 30 संक्रमितो की मौत इलाज केेेे दौरान हुई जिनमें से 70 प्रतिशत यानी कि 22 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं तो वही 8 मरीज दूसरे जिले के निवासी है जिनकी मौत इलाज के दौरान हुई है आपको बता दें इन मरीजों में है 45 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र 45 वर्ष या उससे कम है ऐसे में अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि जिले में कोरोना किस हद तक हावी हो चुका है। इन मरीजों के साथ अब जिले में कोरोनावायरस से मरने वाले संक्रमितो की संख्या 1159 हो गई है।