बिलासपुर

शहर में फिर चाकूबाजी की घटना…मामूली बात पर युवक ने मारा चाकू, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में बीती रात 9:30 बजे के करीब खाना खाने जा रहे दो दोस्तों के साथ विवाद करते हुए एक युवक ने उनपर चाकू से हमला कर दिया है, जिससे लहूलुहान युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वही पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में स्पेशल प्रोग्राम एसोसिएट अतुल कुमार बीती रात अपने कोरबा के दोस्त गजेंद्र ध्रुव जो मुंगेली में खेल शिक्षक है के साथ बाइक पर खाना खाने बड़ी कोनी जा रहे थे, तभी एक बुलेट सवार युवक बगल से लापरवाही पूर्वक उन्हें कट मारते आगे निकला जिसे ठीक से गाड़ी चलाने पीड़ितों ने आवाज लगाई, जिस पर अपनी बुलेट क्रमांक CG10AW8193 को सड़क पर खड़ी कर युवक आया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा, जब पीड़ितों ने उसका विरोध किया तो उसने चाकू निकालकर गजेंद्र ध्रुव पर जानलेवा हमला कर दिया, चाकू लगते हुए गजेंद्र लहूलुहान हो गया और मौके पर भीड़ जुट गई, इस बीच आरोपी भाग निकला वही घायल को हॉस्पिटल पहुँचाया गया, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी का अंकित यादव है जो देवनगर बड़ी कोनी में रहता है। घायल को भर्ती कराकर प्रार्थी अतुल कुमार ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अंकित यादव के खिलाफ धारा

118(1)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस