
रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ गई है। हालाकि की मौत के मामले में बुधवार को राहत जरूर मिली है। प्रदेश में बुधवार को 10150 संक्रमितो की पहचान की गई है। तो वही 153 मरीजो की मौत हुई है। वही 9035 मरीज इस बीच स्वस्थ भी हुए है। बीते दिनों की तरह ही अब भी कोरोना के कड़े तेवर बिलासपुर संभाग में देखने को मिल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में 500 से अधिक मरीजो की पहचान की गई है। इनमे सबसे अधिक 883 मरीज रायगढ़ जिले में मिले है। इसके साथ बिलासपुर में 520,जांजगीर में 522,मुंगेली में 566,कोरबा में 566 मरीज मिले है। इसके अलावा रायपुर में 605, दुर्ग से 300,राजनांदगांव से 272, बालोद से 300,. बेमेतरा से 148 , कबीरधाम से 333 , धमतरी से 311,,बलौदाबाजार में 571, महासमुंद से 302, गरियाबंद से 216, जीपीएम से 224, सरगुजा से 428, कोरिया से 583, सूरजपुर से 582,बलरामपुर से 465, जशपुर से 549, बस्तर से 177, कोंडागांव से 99, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 34, कांकेर से 329, नारायणपुर से 69, बीजापुर से 28 नए मरीज मिले हैं। इधर प्रदेश में मौत के मामले अब भी चिंता जनक है। जहाँ 153 मरीजो की मौत हुई है। इनमे दुर्ग में सबसे ज्यादा 24 मौतें हुई है। वहीं रायपुर में 20, बलौदाबाजार में 13,रायगढ़ में 11 जांजगीर में 11, मौतें हुई है। बिलासपुर में 10 मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की 8 लाख 83 हजार 210 हो गई है। जिनमे से 7 लाख 49 हजार 318 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 1 लाख 22 हजार 798 मरीज एक्टिव है
घट रही संक्रमण की दर…
न्यायधानी में संक्रमण की गति अब धीमी होती दिख रही है। जिले में अब रोजाना औसतन 500 मरीज सामने आ रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सास ली है। इसी कड़ी में बुधवार को भी 520 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 60 हजार 943 हो गई है। इधर जिले में मौत के मामले में भी कम हुए है। जहाँ बीते 24 घण्टे में जिले में 21 मरीजो के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे सबसे अधिक 11 मरीज बिलासपुर जिले के है। तो वही 10 मरीज दूसरे जिले के है। जिनकी मौत उपचार के दौरान मौत हुई है। जिनके साथ अब जिले म कोरोना से मरने वाले संक्रमितो कि संख्या 1308 हो गई है।