बिलासपुर

बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निजी स्कूलों में शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई पाठ्यपुस्तकों के उठाव में लापरवाही को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित निजी स्कूल प्रबंधनों को शो-कॉज नोटिस जारी करने और नोटिस के जवाब के साथ जिला कलेक्टोरेट में आयोजित विशेष बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। शासकीय स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों और गणवेश वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बावजूद निजी स्कूलों द्वारा शासन से उपलब्ध कराई गई पुस्तकों का उठाव नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों की निगरानी करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोचिंग संस्थानों की होगी लिस्टिंग और पंजीयन

बैठक में कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों की लिस्टिंग और पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी संधारित करने के साथ कार्यप्रणाली के लिए एसओपी सुनिश्चित करने को कहा।

13 अगस्त तक पूरी हों स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं 13 अगस्त तक पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन और पीएम सूर्यघर योजना पर भी फोकस

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का तेजी से निराकरण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करने को कहा। वहीं पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए बताया कि जिले में अब तक करीब 6 हजार सोलर प्लांट ही स्थापित हुए हैं, जबकि लक्ष्य लगभग 47 हजार का है। उन्होंने प्रचार-प्रसार बढ़ाकर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की भी समीक्षा कर किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...