सीपत

सीपत थाना क्षेत्र में ट्रेलर चालक से लूट…. तीन अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज

उदय सिंह

सीपत – ग्राम खांडा कोलवासरी मोड़ के पास एक ट्रेलर चालक से लूटपाट की घटना सामने आई है। मामले में सीपत पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) और 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे, जो ग्राम लेवई नवापारा(ख) का निवासी है और ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि वह बीते तीन महीने से गोंविद राठौर निवासी हरदी बाजार, कोरबा का ट्रेलर चला रहा है। दिनांक 04 अगस्त को वह कोरबा के दीपका खदान से कोयला लोड कर जयरामनगर रेलवे साइड में खाली करने के बाद खाली ट्रेलर लेकर पुनः खदान की ओर लौट रहा था। रात करीब 1 बजे ग्राम खांडा कोलवासरी मोड़ के पास तीन अज्ञात युवकों ने पैशन प्रो मोटरसाइकिल से ट्रेलर को जबरन रोक लिया। इसके बाद दो युवक ट्रेलर के केबिन में घुसकर चालक के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने लगे और पैसे की मांग की। विरोध करने पर युवकों ने चालक की जेब से 1300 नकद और एक सैमसंग मोबाइल फोन लूट लिया। तीसरा युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट रखे बैठा था, जो बाद में दोनों आरोपियों को लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है और प्रार्थी ने दावा किया है कि वह उन्हें पहचान सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...