बिलासपुर

एनएसयूआई की मांग का हुआ असर एयू की मुख्य परीक्षा से अब करोना संक्रमित छात्र वंचित नही होंगे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 25 मई से आयोजित होने जा रही है, जो ऑनलाइन तरीके से ली जाएगी, विश्वविद्यालय में समय सारणी भी जारी कर दी है, इन परीक्षाओं पर छात्रों को इस संक्रमण में कोई दिक्कत ना हो इस पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव अर्पित केशरवानी ने कुलपति से छात्रों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने मांग रखी थी जिस पर कुलपति ने देर शाम मंगलवार को मुहर लगा दी। बता दें कि कोरोना महामारी के वजह से विश्वविद्यालय व कॉलेज के कई छात्र ऐसे हैं जो इस संक्रमण से परिवार सहित अपनी खुद की सुरक्षा कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें कॉलेज की परीक्षा का मानसिक तनाव भी है इस पर ऐसे छात्रों का ध्यान रख एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अर्पित केशरवानी ने विश्वविद्यालय के समक्ष छात्रों के लिए स्वास्थ्य सुविधा देने मांग की थी जिस पर सहमति मिल गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी मगर कोई विशेष राहत छात्रों को इस पर नहीं दिखी, जबकि एनएसयूआई के अर्पित केसरवानी ने यह मांग पूर्व में कुलपति के समक्ष रखी थी। राहत न मिलते देख छात्रों के लिए मंगलवार सुबह से ही कुलपति से बातचीत कर छात्रों को लाभ पहुंचाने मांग के लिए अड़ गए। आखिरकार छात्रों को विषय को गंभीरता से समझते हुए कुलपति ने एनएसयूआई की मांग पर आदेश जारी कर दिया। जिसमे एयू में होने वाली मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी अगर करोना संक्रमित रहे या हॉस्पिटल में भर्ती रहे तो यह परीक्षा से वंचित न हो इसके लिए आपको चिकित्सा प्रमाण पत्र के जरिये पुनःपरीक्षा ली जानी चाहिये जिससे परीक्षा के समय संक्रमित परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित होने के मानसिक दबाव से मुक्त रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,