छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे रनिंग स्टाफ को तोहफा, मंडल के सभी रनिंगरूमों में लगाए गए एसी

सत्याग्रह डेस्क

गाडियों के सुरक्षित परिचालन में चालक एवं परिचालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके कार्य का कोई निश्चित समय नहीं होता। इन्हें कार्य के दौरान दूसरे स्टेशनों में रूकना होता है। रेलवे प्रशासन द्वारा इनके बेहतर आवासीय एवं आराम सुविधा हेतु मुख्य स्टेशनों में रनिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

मंडल के 08 स्टेशनों बिलासपुर, ब्रजराजनगर, रायगढ, कोरबा, खोंगसरा, शहडोल, करंजी एवं बिजुरी में रनिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मण्डल अपने रनिंग कर्मचारियों के सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कडी में रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशानुसार मंडल विद्युत सामान्य विभाग द्वारा मंडल के सभी 08 स्टेशनों में स्थित रनिंग रूम में वातानुकूलन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उपरोक्त रनिंग रूमों के सभी शयनकक्षों में कुल 212 नग एसी का प्रावधान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है यह कि जब रनिंग स्टाफ कार्यमुक्त होकर रनिंग रूम में पहुंचे तो उन्हें घर जैसा पर्याप्त आराम की सुविधा मिले जिससे वह अपने अगले कार्य को पूर्ण सतर्कता एवं पूरी कार्यशीलता के साथ पूरा कर सके।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़, बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र की बेरहमी से पिटाई...कोतवाली क्षेत्र का मामला डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे...