रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में संक्रमण की रफ़्तार हुई 5000 से कम वही मौत के आंकड़े भी 100 से कम…थोड़ी राहत भरी खबर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– छत्तीसगढ़ में बीते 1 महीनों से जारी लॉकडाउन और तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं प्रदेश में लगातार संक्रमितो की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है इसी कड़ी में शुक्रवार को 4 हजार 993 नए मरीजों की पुष्टि की गई है तो वही मौत के मामले बीते कुछ सप्ताह के अपेक्षा कम हुए हैं जहां बीते 24 घंटे में 96 संक्रमित हो की मौत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई है। जबकि 9 हजार 867 मरीजो को स्वास्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश के अब भी कुछ ऐसे जिले है। जहाँ संक्रमण के मामलों में ज्यादा कमी देखने को नही मिली है। जिनमे सबसे ज्यादा कोरिया में 431 नए मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 414, रायगढ़ में 358, रायपुर में 348, दुर्ग में 127, सरगुजा में 315, बलारामपुर में 368 नए मरीज मिले हैं।,राजनांदगांव से 92, बालोद से 97,बेमेतरा से 33 , कबीरधाम से 85 , धमतरी से 142,, बलौदा बाजार से 192, महासमुंद से 134, गरियाबंद से 72, बिलासपुर से 162, मुंगेली से 141,जीपीएम से 79, जशपुर से 267, बस्तर से 184, कोंडागांव से 117, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 58, कांकेर से 80, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 40 नए मरीज मिले हैं। वही प्रदेश मे सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। रायगढ़ में 13 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 11, बिलासपुर में 10 लोगों की जान गयी है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की 9 लाख 41 हजार 336 हो गई है। जिनमे से 8 लाख 52 हजार 529 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 76 हजार 446 मरीज एक्टिव है।

कोरोना की रफ्तार हुई धीमी,,ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच की तैयारी

न्यायधानी में कोरोना संक्रमण की गति अब कम होती दिख रही है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अब एकबार फिर हरक़त में आई है। जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद आगामी दिनों में एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में संदेहियों के कोविड जांच पर जोर दिया जाएगा। आकड़ो कि माने तो शुक्रवार को 162 नए संक्रमितो की पहचान जिले में कई गई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 63 हजार 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में संक्रमण की गति कम हो रही है। लेकिन आम जनता को शतर्क रहने की जरूरत है। इधर जिले में 17 मरीजो के मौत की पुष्टि हुई है। जिनमे सबसे अधिक 12 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। तो वही 5 मरीज दीगर जिले के निवासी है। जिनका इलाज अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा था। इनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 1440 हो गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस