रतनपुर

श्रमदान से तालाबों को संवारने की मुहिम शुरू, जनप्रतिनिधियों के साथ लोग शामिल हुए अभियान में….तालाबो का अस्तित्व बचाने आये सामने

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर की पहचान तालाबों की वजह से है, लेकिन अब तो गिनती के ही तालाब बचे हैं और उनकी हालत भी बेहद दयनीय है। रतनपुर में खत्म होते तालाबों को बचाने का बीड़ा अब रतनपुर नगरपालिका के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव के साथ भाजपा पार्षदों ने उठा लिया है रतनपुर में मौजूदा विकमा तालाब इनमें से एक है, रतनपुर के वार्ड क्रमांक 4, 5 व 6 के निवासियों की निस्तारी इसी तालाब पर निर्भर है लेकिन लंबे वक्त से तालाब की सफाई ना होने व पानी का भराव नही होने से इसमें जलकुंभी का राज हो चुका है। पूरे तालाब पर जलकुंभी का साम्राज्य नजर आ रहा है इसकी सफाई ना होने से तालाब का पानी बुरी तरह दूषित हो चुका है और इसमें से बदबू भी आ रही है। जिसके चलते लोग अब तालाब में आना छोड़ दिये है।भाजपा पार्षदों के साथ नगरवासी श्रमदान करते हुए आज से सफाई अभियान में जुट चुके है, जिनके द्वारा पहले दिन करीब 5 ट्रैक्टर जलकुंभी निकाली गई,

जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा खाद बनाने के लिए ले जाया गया। रतनपुर के तालाबों की सफाई के लिए पार्षदों के साथ नगर वासियों में गजब का उत्साह नजर आया, बड़ी संख्या में नागरिक तालाब पहुंचे और तालाब के अंदर तक जाकर श्रमदान करते हुए जलकुंभी को निकाला, लेकिन अभी भी बड़े हिस्से में जलकुंभी मौजूद है लिहाजा यह अभियान लंबे समय तक चलाना पड़ेगा।
इस सफाई अभियान में नगरपालिका के उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, पार्षद अनिल यादव, हाकिम मोहम्मद, प्रमांशु तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलु दुर्गा कश्यप, संतोष तिवारी, जीतू, सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...