बिलासपुर

रेतघाट हत्याकांड का हुआ खुलासा, लूट की नीयत से नाबालिग के साथ मिलकर आरोपी ने घटना को दिया था अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेतघाट में मुंशी का काम करने वाले सतेंदर सिंह की लाश बुरी तरह से कुचली हुई नदी किनारे मिली थी, जिसकी लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी, मामले में पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की और विभिन्न स्तरों पर पड़ताल करते हुए आखिर दो आरोपियों तक पहुँची जिनमे एक आरोपी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पिता उमाशंकर पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी छोटी कोनी और एक नाबालिग के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिन्हें हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने इस घटना को लूट की नीयत से अंजाम देने की बात स्वीकार की। जिन्होंने पहले चाकू से हमला किया फिर पत्थर से कुचलकर हत्या को अंजाम दिया मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों से लूट की गई टार्च और मोबाइल को बरामद कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो...