छत्तीसगढ़

प्रदेश में भी चक्रवात यास दिखा सकता है अपने तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….इन जिलों के चपेट में आने की संभावना

रमेश राजपूत

रायपुर – एक तरफ लोग कोरोना के आतंक परेशान है तो वही दूसरी तरफ झारखंड-उड़ीसा में तबाही मचा रहा चक्रवात “यास” आज से छत्तीसगढ़ में भी हंगामा मचा सकता है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में चक्रवात की वजह से झारखंड और उड़ीसा की सीमा से सटे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में मौसम बदल गया है और वहां रूक-रूक बारिश भी हो रही है। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर के अलावे बिलासपुर से रायगढ़ और जांजगीर और रायपुर संभाग के महासमुंद में बारिश होगी।मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात की वजह से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है। इससे पहले बुधवार को चक्रवाती तूफान ‘यास’ के 130-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराने के बाद भारी बारिश हुई। इससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में तीन और पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हुयी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज