रायगढ़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुंडई कार से 257 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक हुंडई कार से 257.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से आरोपी संतोष दास 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को उड़ीसा से कार में गांजा परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना को साइबर सेल, पूंजीपथरा व घरघोड़ा पुलिस के साथ साझा कर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की गई। जांच के दौरान कार क्रमांक CG-29-AS-2077 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट में कुल 257.5 किलो गांजा पाया गया। गांजा के अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) और आरोपी का वीवो मोबाइल फोन (कीमत 10 हजार रुपये) भी जब्त किया। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 58 लाख रुपये आंका गया है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पूरी कार्रवाई एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू व उनकी टीम सहित साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज