रायपुर

फ्रंट लाइन वर्कर्स का किया गया सम्मान, कोरोना संक्रमण काल में निभा रहे महती भूमिका….

जुगनू तंबोली

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की गति कम हो रही है। कोरोना को काबू पाने में प्रदेश के बहुत बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन वर्कर्स ने महती भूमिका निभाई है। जिनके ऊर्जा को बनाए रखने कृति कोविड केयर सेंटर के संचालक ने इनका सम्मान हेतु समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री, वर्तमान में रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे थे। जिन्होंने कृति कोविड केयर सेंटर (निःशुल्क) सम्मान कार्यकम कोविड सेंटर में फ्रंटलाइन में सेवा देने वाले कोरोना वारियर्स का सम्मान किया। मालूम हो पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पहल पर ही रायपुर मे निःशुल्क कोविड अस्पताल की व्यवस्था की गई थी।

कृति कोविड केयर सेंटर के लिए एजुकेशन हब नरदहा स्थित कृति कालेज में 200 बेड की व्यवस्था की गई थी। जिसमे 50 बिस्तर में ऑक्सीजन की भी व्यवस्था थी इसका संचालन शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमलेश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन में हो रहा था । यहां 18 अप्रैल से मरीजों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। जहाँ कृति कोविड केयर सेंटर में करीब 300 कोरोना मरीज भर्ती हुए जिसमे 250 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए, वही 50 लोगो को अन्य अस्पतालो में, रिफर किया गया।

इसके अलावा यहां कार्यरत मेडिकल स्टाफ ने विपरीत परिस्थितियों में भी सैकड़ोंं मरीजों को मौत के मुंह से बाहर लाए हैं। जिनके जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। यही नही उक्त सेंटर को संचालित करने मानवता चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, अग्रवाल समाज, तेरापंथ प्रोफेसनल फोरम,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट,सेवा भारती,सर्व समाज के अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस