रायपुर

ट्रांसफर के बाद भी जमे रहने वाले खाद्य अधिकारियों को सख्त निर्देश…..नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल करें कार्यभार ग्रहण

रमेश राजपूत

रायपुर – खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग से सहायक खाद्य अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश 4 दिसंबर 2020 को जारी किये गये थे। इस आदेश के परिपालन में अधिकारियों को 14 दिसंबर को भारमुक्त कर दिया गया था ताकि वे नवीन पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण कर सकें। इसके बावजू कई अधिकारियों ने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। यह बात मंत्री अमरजीत भगत के संज्ञान में आने पर उन्हें तत्काल पदभार ग्रहण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपनी ज़िम्मेदारी से भागने वाले सहायक खाद्य निरीक्षकों द्वारा लापरवाही किये जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।गौरतलब है कि अभी-अभी जशपुर खाद्य अधिकारी की लगातार शिकायतें आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। पूरे परिदृश्य पर नज़र डालने से पता चलता है कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज के तरीकों पर कसावट लाने हेतु प्रयासरत हैं। पीडीएस एक महत्वपूर्ण प्रणाली है जिससे प्रदेश के लाखों हितग्राहियों के खाद्य सुरक्षा का अधिकार जुड़ा हुआ है। ऐसे में मंत्री अमरजीत भगत किसी भी प्रकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया स्वीकार न करने की बात कह रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस