बिलासपुर

कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, लगाए गए फलदार व छायादार पौधे…. शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पौधरोपण कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों ने फलदार व छायादार पौधे रोपित किए। सीएमडी चौक स्थित कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। साथ ही कॉलेज के शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने इन पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली। छात्राओं ने कहा कि इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

वातावरण में फैल रहे इस जहर को रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक संख्या में पौधे रोपित किए जाएं। पेड़- पौधों के अंधाधुंध दोहन से यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने व उनका संरक्षण किए जाने की अपील की। कालेज प्रांगण में पौधरोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली और कहा कि तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि और मानसून परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने के लिए सभी को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर प्रियंक ठाकुर, जित्तू ठाकुर, तृप्ति जोगी, शिल्पा जोशी, कविता अग्रवाल, सौम्या मौर्य,वैभव दुबे, अनुभव अग्रहरि, अभिषेक तिवारी, प्रभात सोनछत्र, हरीश बंजारे , शान्तनु कपूर, विकास, रघुवीर , कंचना यूके, इतु भट्टाचार्य, अदिति वर्मा, पायल साहू, आकांशा, प्रतिमा सहित शिक्षक और छात्र – छात्राए उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल...