बिलासपुर

सत्याग्रह अपडेट:- चाइनीज कोरोना रैपिड किट से जांच पर रोक, आईसीएमआर ने सभी राज्यों से वापस मंगाई किट….जांच रिपोर्ट में बन रहे संशय को लेकर लिया गया निर्णय

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चाइनीज रैपिड किट के गुणवत्ता और जांच रिपोर्ट में बन रहे संशय की स्थिति को आखिरकार केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है। अब उक्त किट से देश के किसी भी राज्य में जांच नही किया जाएगा। आपको बता दे चाइनीज़ Zhuhai Livzon Diagnostics कंपनी द्वारा बनाए गए रैपिड किट के गुणवत्ता और जिले में उसके उपयोग को लेकर सत्याग्रह की टीम ने सवाल उठाते हुए खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी। जिसके बाद रैपिड किट को लेकर सोमवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान ने राज्य सरकारों को चाइनीज रैपिड किट केे जांच पर रोक लगा, टेस्टिंग किट वापस मंगाई है। दरसअल केंद्र सरकार ने शुरुआत में चीन की दो कंपनी Guangzhou Wondfo Biotech और Zhuhai Livzon Diagnostics से खरीदी की थी।

टेस्टिंग में उक्त कंपनियों की किट गुणवत्ताहीन थे। इस कारण इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सभी राज्यों से उक्त किट से टेस्टिंग नहीं करने के निर्देश जारी किए है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से करीब 4800 टेस्टिंग किट मिली थी। जिसे अलग अलग जिलों में भेजा गया था। हालांकि इस बीच आईसीएमआर ने सभी राज्यों को 2 दिनों तक इस टेस्टिंग किट से कोरोनावायरस संबंधित टेस्ट न करने की अपील की थी।

आपको बता दे इस दौरान चीन निर्मित टेस्टिंग किट की गुणवत्ता को लेकर देशभर में सवाल उठने शुरू हो गए थे। सबसे पहले राजस्थान सरकार ने इन टेस्टिंग किट के रिजल्ट गलत आने की बात कहते हुए केंद्र सरकार से शिकायत की थी। इसके बाद से इन टेस्टिंग किट को लेकर सवाल और विवाद उठने लगे थे।

प्रदेश में भी कोरोना टेस्टिंग किट के गुणवत्ता की होगी जांच,,दो दिनों के लिए सप्लाई पर लगाई रोक..

चाइनीज कोरोना टेस्ट किट के गुणवत्ता पर उठे सवाल के बाद प्रदेश में भी दक्षिण कोरिया की कंपनी एसडी बायोसेंसर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली रैपिड टेस्ट किट की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। इसको लेकर छत्तीसगढ़ में कोरोना टेस्टिंग किट की सप्लाई दो दिन के लिए रोक दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से मंगाई गई 25 हजार किट की गुणवत्ता परखने के बाद ही आगे की डिमांड की आपूर्ति करने को कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...