कोरबा

डायल 112 के जवानों द्वारा अपनी जान दांव पर लगा बचाई ग्रामीण महिला की जान…

दुर्गेश मरावी

कोरबा-कल रात्रि में डायल 112 को सूचना मिला की बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया के एक मोहल्ले में हाथियों का झुंड घुस आया है। डायल 112 की टीम ने रात को जंगल के अंदर बने महिला के मकान में जाकर हाथियों के बीच फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला । घर में हाथी घुस जाने की सूचना मिलते ही बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर घटनास्थल ग्राम- गुरसिया( नेटी भैसा मोहल्ला) पहुंचे । जहां पहुंच कर महिला जिसका नाम कृष्णा यादव पति चेतराम यादव उम्र 21 वर्ष ने बताया की हमारे मोहल्ले गांव से लगभग 1.5 km जंगल अंदर मे है। अभी-अभी हमारे घर आंगन में 3–4 हाथी घुस गए हैं मैं बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागते भागते गांव बस्ती अंदर आई हूं । अभी भी घर अंदर सास मान कुंवर और ननद गीता यादव दोनों घर अंदर ही फंसी हुई है ।

वहां घर अंदर अभी भी हाथी घुसा हुआ है मेरी ननंद थोड़ी सी विकलांग है ठीक से चल फिर नहीं सकती जिसे बचाने के लिए मदद चाहिए । evr टीम के स्टाफ के द्वारा अपने सूझबूझ और हिम्मत से गांव के दो लोगों को erv वाहन में बैठा कर साथ में टॉर्च लेकर घर में फंसे दोनों महिला को बचाने के लिए गांव से लगभग 1.5 km अंदर जंगल के रास्ते पहुंचे । घर कमरे अंदर जाकर देखा तो एक खाट के नीचे एक महिला और लड़की छिपकर बैठे हुए थे erv टीम स्टाफ के द्वारा दोनों महिला को सुरक्षित erv वाहन में बैठाकर गांव बस्ती अंदर लाया गया और परिचित के घर रात्रि में सोने के लिए बोला गया । महिला और गांव के लोगों के द्वारा अपने जान जोखिम में डालकर दोनों महिला को सुरक्षित लाए कहकर erv टीम के स्टॉप की काफी सराहना किए और धन्यवाद ज्ञापित किया ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...