रतनपुर

आखिरकार हटाये गए रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह…एसपी ने जारी किये आदेश

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना प्रभारी को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन का रुख और तेज होने लगा था, जिसके मद्देनजर नजर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को आखिरकार रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को आगामी आदेश तक के लिए वहाँ से हटा दिया है। गौरतलब की दुष्कर्म पीड़िता की माँ पर झूठा मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने के बाद से ही हंगामा शुरू हो गया था,

जिसमें एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद शनिवार को थाने का घेराव कर दिया गया वही आज रतनपुर बंद कर चक्काजाम कर दिया गया, जिसके मद्देनजर अब पहली कार्रवाई करते हुए एसपी ने थानेदार को हटाने आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के प्रकरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने निष्पक्ष जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है जिसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। आदेशित किया गया है कि यह टीम घटनाक्रम व एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। दोषी व्यक्ति व लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। वर्तमान में थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह को आगामी आदेश तक पुलिस लाइन में संबद्धता का आदेश जारी किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम