तखतपुर

तखतपुर:- आठ माह का भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- सोमवार सुबह तखतपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मनियारी नदी पुल के पास सड़क किनारे बोरी में भरा लगभग सात – आठ माह का भ्रूण मिला। इस हृदयविदारक नजारे को देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।जानकारी मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां किसने और कब फेंका।स्थानीय लोगों ने इस घटना को बेहद अमानवीय और संवेदनहीन करार दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस अमानवीय कृत्य के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों का सुराग लगाने पुलिस प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती,