रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में राहत भरे आंकड़े आये सामने, पिछले 24 घंटे में 500 से भी कम मिले नए मरीज तो वही 6 संक्रमितों की हुई मौत…

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर अब शान्त होती दिख रही है। प्रदेश में एक लंबे अंतराल के बाद राहत भरे आकड़़े देखने को मिले है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 459 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। तो वही रविवार को प्रदेश में 6 संक्रमित के मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है हालांकि 949 मरीज इस बीच इलाज के बाद स्वस्थ भी हुए हैं जिन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है रविवार को सबसे ज्यादा संक्रमित 45 मरीज बस्तर जिले से मिले हैं तो वही जांजगीर बीजापुर से 37-37 संक्रमित मरीज मिले हैं,इसी तरहा सरगुजा 35, बलौदा बाजार में 21, रायपुर और बालोद में 20-20,, गरियाबंद में 19, रायगढ़ में 24 ,कोरिया में 27, मरीज मिले हैं बाकी सभी जिलों में 20 से कम मरीजों की पुष्टि हुई है वही बलौदा बाजार , गरियाबंद ,रायगढ़ ,कोरबा ,जांजगीर और कोरिया में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। जिनके साथ प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर नौ लाख 86 हजार 963 हो गई है। वहीं अब तक प्रदेश में 13317 मरीजों ने इलाज के दौरान अपनी जान गवाई है। हालांकि अब भी प्रदेश में 13667 एक्टिव मरीज है, जो अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

संक्रमण की सक्रियता हुई कम…

कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर न्यायधानी में अब रोजाना ही राहत भरे आंकड़े देखने को मिल रहे हैं इसी कड़ी में रविवार को जिले में केवल 5 नए संक्रमित की पहचान की गई है जिनमें 4 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं तो वही एक मरीज ग्रामीण क्षेत्र से मिला है स्वास्थ विभाग द्वारा जारी लिस्ट में बताया गया है कि 3 मरीज सिंप्टोमेटिक है तो वही 2 मरीज एसिंप्टोमेटिक है इधर मौत के मामले में भी जिले में बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है की कोटा में रहने वाला 40 वर्षीय संक्रमित मरीज संक्रमित होने के उपरांत 17 मई को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा था। जहाँ एक महीने बाद इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई है इसके साथ जिले में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 64 हजार 422 हो गई है तो वही संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या अब 1544 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों...