बिलासपुर

मोबाइल गेम में बैट लगाकर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में छात्रा हुई लाखों के धोखाधड़ी की शिकार….झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस सायबर क्राइम को लेकर लाख उपाय करें, जागरूकता अभियान चलाए फिर भी पढ़े लिखे लोग बड़े ही आसानी से सायबर अपराधियों के चंगुल में फंस लाखो रुपए लुटा रहे है, ताजा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ बी काम सेंकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा लाखों की धोखाधड़ी की शिकार बनी है। कहते है न कि ज्यादा पाने की लालसा नुकसान दायक साबित हो सकती है और खासकर जुआ तो आपको बर्बाद कर सकता है, लेकिन फिर भी आज के युवा आसानी से विभिन्न माध्यमों से इन गतिविधियों से जुड़ रहे है, जिसमें आज कल ऑनलाइन मोबाइल गेम खासकर प्रचलन में है जहाँ ऑनलाइन पैसों की बैट लगाई जाती है, वर्चुअल करेंसी खरीदी बिक्री की जाती है और कई तरह के लालच देकर गेम खिलाया जाता है। ऐसे ही एक शातिर ठग ने मुंगेली नाका निवासी पाखी प्रकाश को मोबाइल में टेबल टेनिस गेम खेलने के नाम पर बैट लगाने के लिए झांसे में ले लिया, जिसने छात्रा से उसके और उसकी मम्मी के अकाउंट से कई किस्तों में रकम ट्रांसफर कराकर कुल 3 लाख 25307 रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, जिसके बाद छात्रा को जब अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी