रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में संक्रमण की घटी रफ़्तार 600 के करीब नए मरीज तो मौत का सिलसिला अब भी जारी, 14 जिलों में 17 की हुई मौत

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में संक्रमण से मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं बीते एक पखवाड़े में भले ही संक्रमण कमजोर हुआ है लेकिन अभी प्रदेश में संक्रमित मरीजों के मौत का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश में 17 मरीजों की मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है,हालाकि 1493 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। जबकि प्रदेश में 600 नए मरीज मिले हैं इनमें सबसे अधिक 49 मरीज बीजापुर में मिले हैं, साथ ही 49 बस्तर में 43, रायपुर में 41, बलौदा बाजार में 30, जांजगीर-चांपा में 31, बालोद में 27 ,कोरिया और सूरजपुर में 24 -24 जसपुर में 35 ,सुकमा में 31 मरीज चिन्ह अंकित किए गए हैं। वही प्रदेश के 14 जिलों में 17 मरीजो की मौत हुई है। जिनमे रायपुर और रायगढ़ में 2-2 मरीज शामिल है। बाकी 12 जिलों में 1-1 मरीजो की मौत हुई है। जिनके साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमित ओं की संख्या 9 लाख 87 हजार 563 हो गई है जबकि 13 हजार 334 मरीजों ने इलाज के दौरान अपनी जान गवाई है हालांकि अब भी प्रदेश में 12 हजार 660 मरीज एक्टिव है जो अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

अब भी संक्रमण से टूट रही साँसे…

न्यायधानी में सोमवार को कोरोना से एक मरीज की मृत्यु हुई। तोरवा स्वामी विवेकानंद नगर में रहने वाले 53 वर्षीय मरीज ने इलाज के दौरान स्काई हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। संक्रमित होने के बाद उसे 6 जून को परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। 14 जून को उसने अंतिम सांस ली। अब जिले में कोरोना से कुल मौत के आंकड़े 1545 पर पहुंच गए हैं। इधर दिनभर में में 14 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। नए केस मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 64434 पर पहुंच गई है। मालूम हो जून में 290 लोग कोविड की चपेट में आ चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के संक्रमित मिलने कम हो गए है। लेकिन रोजाना नए मरीजो की पहचान हो रही है। जिसे स्वास्थ्य विभाग अब भी चुनौती के रूप में देख रहा है। 

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस