पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा रामायण चौक के पास रहने वाले राम लाल यादव की पिछले वर्ष ही गायत्री यादव उम्र 22 वर्ष से शादी हुई थी जिन्होंने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 7 बजे के आसपास गायत्री किसी बात को लेकर नाराज हो गई

और अपने कमरे में जाकर अन्दर से दरवाजा को बंद कर सो गई। घर के अन्य सदस्य भी घर के परछी में सो गए बुधवार सुबह 5 बजे जब गायत्री को उठाने कमरे के दरवाजे को खोलवाने का प्रयास किया गया

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखने पर परीजनों के होश उड़ गए गायत्री यादव पंखा लगाने वाले कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी पर झूल रही थी तभी परिजनों ने दरवाजा को तोड़ फांसी के फंदे को हंसिए से काट गायत्री को नीचे उतारा तब तक गायत्री की मौत हो चुकी थी जिसकी जानकारी आसपास पड़ोसियों सहित पचपेड़ी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस