बिलासपुर

कोविशील्ड की 16000 टीके पहुँची न्यायधानी, मंगलवार से वैक्सीनेशन का कार्य फिर होगा शुरू….18 प्लस लगवा सकेंगे टीका

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में मंगलवार को पुनः वैक्सीनेशन का काम शुरु किया जा सकेगा। क्योंकि जिले को हैल्थ डिपार्टमेंट से वैक्सीन के नए स्टॉक सोमवार देर शाम मिले हैं। जिसे सरकंडा स्थित रिजनल ड्रग वेयर हाउस में रखा गया है। इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सेमुअल ने बताया कि सोमवार को टीका खत्म होने के कारण युवाओं को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी थी, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई थी। जिसके बाद उनके निर्देश पर रायपुर से 16000 कोविशील्ड की डोज मंगा ली गई है। जिसके फलस्वरूप मंगलवार से फिर पहलें की तरह 18 प्लस के अधिक उम्र वाले वैक्सीनेशन करा सकते है। जिसका लाभ 18 प्लस के युवा सीजीटीका पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कर आसानी से उठा सकेंगे। लेकिन शासन ने केवल कोविशील्ड की डोज ही उपलब्ध कराई है। ऐसे में को-वैक्सीन का दूसरा टीका युवाओं को नहीं लगाया जा सकता है। इस लिए दूसरे डोज का वैसीनेशन बंद रहेगा। को-वैक्सीन आते ही उसे भी शुरु कर दिया जाएगा। 

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों...