बिलासपुर

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार का दरवाज़ा खुलते ही गिरे बाइक सवार, दूसरी बाइक की चपेट में आकर हुई मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के सामने मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी कार के ड्राइवर ने अचानक दरवाज़ा खोल दिया, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक रुपेश गेंदले दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक का पहिया उनके सीने के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रुपेश को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक रुपेश गेंदले मुंगेली जिले के घुठेली के रहने वाले थे और बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में रहते थे। वे मैग्नेटो मॉल के पास चाट–गुपचुप की दुकान चलाते थे। हादसे के समय वे सुबह अपनी बाइक से जिम जा रहे थे।
पुलिस ने कार चालक और हादसे में शामिल दूसरी बाइक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,