छत्तीसगढ़

अब न्यायधानी में भी यूनिसेक्स जूस सैलून की भव्य शुरुआत…इंटरनेशनल फैशन और ट्रेंड की मिलेगी सुविधा…..छत्तीसगढ़ में पहला ब्रांच

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बेहतरीन सर्विस और एक्सक्लूसिव मेकप के शानदार संगम के साथ अंतराष्ट्रीय उपस्थिति दर्ज कराने वाली कंपनी जूस की सुविधा अब न्यायधानी में भी मिल सकेगी। जिले के व्यवसायी जीवंत राम रोहरा के अथक प्रयासों से जूस सैलून की सुविधा शुक्रवार से मंगला चौक मे शुरू हो सकी है। इंटरनेशनल चैन ऑफ सैलून जूस के मंगला ब्रांच के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत साई लाल दास पहुँचे थे। जिन्होंने फीता काटकर जूस सैलून का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से जूस सैलून में पहुँच महानगरो के सैलून जैसे सुविधा का लुफ्त उठाने आग्रह किया है। इस दौरान जूस कंपनी के बिजेनस हेड झील कचरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जूस के पूरे भारत में 30 से अधिक सैलून की मौजूदगी है, जो साल दर साल बढ़ रहा है।

साथ ही दुबई में 6 सैलून के साथ अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति भी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगला चौक में स्थित जूस का यह पहला सैलून है। जो पूरे छत्तीसगढ़ में एकेला है। जहाँ दिल्ली,मुंबई जैसे महानगरों की सैलून जैसे फैसलिटी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि जूस प्रमुख रूप से ग्राहकों के बदलते रुझानों की गहरी समझ, उन्हें बेहतर सर्विसेज देने काम करता है। यही नही मंगला स्थित जुइ सेंटर में उपयोग में आने वाले प्रोडक्ट पूरे छत्तीसगढ़ में कही उपलब्ध नही है। चाहे वह हेयर स्टाइल के लिए हो या पेडीक्योर मेनिक्योर के लिए सभी मे ग्राहकों के संतुष्टि का पूरा ध्यान रखा जाता है। इन प्रोडक्ट के कोई भी साइड इफेक्ट्स नही है। मालूम हो जूस सैलून अपनी स्कीन बेस्ड सर्विस के लिए महिलाओं में काफी लोकप्रिय है। विभिन्न प्रकार के फेशियल, स्पा, मसाज जैसी सुविधा बहुत हाइजैनिक माहौल में दी जाती है। आज के परिवेश में कामकाजी महिला, कालेज में पढ़ने वाली लड़कियां और अब तो घर में काम करने वाली महिला भी अपने सौंदर्य को लेकर बहुत सजग रहती है। ऐसे में जूस के सैलून खुलने से अब न्यायधानीवासियो को बेहतर अनुभव सकेगा। 

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद,