रतनपुर

बढ़ने लगे बकरा बकरी चोरी के मामले, एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार….. कब्जे से बकरा बकरी बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बकरी चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,  खरीददार के कब्जे से चोरी के बकरी बकरा बरामदआज के दौर में इंसान की नीयत किस चीज पर खराब हो जाए और उसे चुरा ले कुछ कहा नहीं जा सकता अब तो मवेशी भी सुरक्षित नहीं रहे इन पर भी चोरों की बुरी नजर पड़ चुकी है ऐसा ही मामला रतनपुर थाने में एक ग्रामीण द्वारा दर्ज कराया गया जिसमें उसने बकरी को चोरी कर ले जाना बताया चौकन्नी रतनपुर पुलिस ने महज कुछ ही  घंटों में बकरी चोर गिरोह को बकरी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम खैरा का रहने वाला जवाहर श्रीवास के द्वारा रिपोर्ट किया गया था, कि घर के अंदर कोठार में बांधकर रखे 02 नग बकरा तथा 01 नग बकरी को अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह  मामला दर्ज करते हुए जवाहर श्रीवास को उनके बकरी बकरा जल्द वापस दिलाने का आश्वासन देते हुए रतनपुर पुलिस टीम को विशेष टिप्स देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया और महज 24 घंटे के अंदर इस बकरी चोर गिरोह के सुनील ध्रुव निवासी- रानीबछाली,  राजेश यादव निवासी झिंगटपुर तथा बकरी खरीददार कुलदीप श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया गया। जो पुछताछ करने पर चोरी करना कबुल किये सभी आरोपियों को रतनपुर पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,