
रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहाँ के महमंद में एक युवती की लाश मिली, बताया जा रहा है प्राइवेट जॉब करने वाली मृतका के गले में तार लिपटा मिला है। वही प्रथम दृष्टया तोरवा पुलिस हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र के महमंद में रहने वाली दुर्गा कुमारी साहू पिता साधु 19 साल प्राइवेट जॉब करती थी। जो आज सुबह वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी, जिसके बाद घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसकी लाश मिलने की सूचना आई। वही तोरवा पुलिस घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंची तो पता चला, कि 19 वर्षीय मृतका के गले में निशान है। जिसके बाद तोरवा पुलिस हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है।