छत्तीसगढ़बिलासपुर

मिशन अमृत योजना का काम दिसंबर तक निपटाने का निगम आयुक्त ने दिया निर्देश, 45 किलोमीटर का किया निरीक्षण

करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार करने का कार्य चल रहा है। इसमें खूंटाघाट बांध से पानी लाकर शहर के सभी घरों में पर्याप्त पानी की सप्लाई की जाएगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

।निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बुधवार को अमृत मिशन योजना के तहत बिछ रहे पाइप लाइन विस्तार कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शहर के व्यापार विहार से निरीक्षण शुरू होकर अंतिम छोर खूंटाघाट तक करीब 45 किलोमीटर तक चला। निरीक्षण के दौरान पाइप लाइन बिछाने में आ रही अतिक्रमण संबंधित सभी तरह की दिक्कतों पर कार्रवाई करने तहसीलदार व नजूल अधिकारी से कमिश्नर श्री पाण्डेय द्वारा चर्चा भी की गई।
करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन विस्तार करने का कार्य चल रहा है। इसमें खूंटाघाट बांध से पानी लाकर शहर के सभी घरों में पर्याप्त पानी की सप्लाई की जाएगी। शहर में भी पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। अमृत मिशन के तहत चल रहे सभी कार्यों का कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने जायजा लिया। इस दौरान सबसे पहले वे व्यापार विहार एफसीआई गोदाम पहुंचे।

यहां सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए एक्सीवेटर से खुदाई के काम चल रहा है। इस पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कंपनी व निगम के अधिकारियों से योजना के तहत तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीम बढ़ाने और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने सुरक्षा के पर्याप्त उपाए करने के साथ पर्याप्त बेरिकेट्स लगाने और कार्य के दौरान रेडियम वाला बोर्ड लगाने की बात कही। इसके बाद वे अशोक नगर पहुंचे। यहां पानी टंकी से पानी सप्लाई के संबंध में जानकारी लेते हुए कार्य को बेहतर करने के निर्देश दिए। यहां से बिरकोना स्थित निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पानी टंकी की क्षमता, ट्रीटमेंट की तकनीक, सिंटैंक की जानकारी ली। यहां भी कार्य में तेजी लाने और किसी तरह की दुर्घटना से बचने पर्याप्त सुरक्षा के उपाए करने की बात कही। इसके बाद जल्सो, भरारी, ओछिनापारा होते हुए खूंटाघाट बांध के सिंटैंक पाइंट तक पहुंचे।

इस दौरान नहर किनारे पाइप लाइन विस्तार के कार्यों का रूक-रूक जायजा लिया। बिरकोना, जल्सो, भरारी व ओछिनापारा वार्ड क्रमांक 10 रतनपुर में अतिक्रमण के कारण पाइप लाइन विस्तार के कार्य में परेशानी होने की बात कंपनी के अधिकारियों ने कही, जिसपर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने तत्काल तहसीलदार व नजूल अधिकारी से चर्चा कर कार्रवाई करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने करीब 45 किलोमीटर सफर तय किया। बिरकोना से खूंटघाट बांध तक नहर किनारे के कार्यों व अतिक्रमण संबंधित दिक्कतों को देखने करीब 4 किलोमीटर पैदल चले।
बिरकोना से खूंटाघाट बांध तक 10 किलोमीटर पाइप लाइन विस्तार का काम हो चुका है। इसी तरह 16.5 किलोमीटर पाइप लाइन विस्तार का काम और होना है। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने जहां अतिक्रमण की समस्या है वहां को छोड़कर बाकी मैदानी क्षेत्रों में तेजी से काम करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि रूट पर ऐसे कई जगह है, जहां पर कोई गांव व अतिक्रमण नहीं है ऐसे जगहों में लक्ष्य के तहत कार्य करने निर्देशित किया गया।
खूंटाघाट नहर के पास सिंटैक वाल लगाकर मेन पाइप लाइन में पानी का सप्लाई होगा, जो बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचेगा। यहां पानी को पीने योग्य स्वच्छ बनाकर शहर के सभी घरों में सप्लाई की जाएगी। सिंटैक वाल का काम सिंचाई विभाग को करना है। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर सिंटैक वाल का टेंडर जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की परेशानी को छोड़कर खाली जगहों में कार्य करने में ज्यादा ध्यान देने की बात कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर भर के लोगों को पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए यह योजना लाई गई। इससे भूजल स्त्रोत की निर्भरता खत्म होगी, जिससे शहर का जल स्तर घटने की समस्या कम होगी। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि महत्वपूर्ण योजना के कार्य में आ रही सभी तरह की दिक्कतों में निगम प्रशासन कार्य करने वाली कंपनी के साथ है, लेकिन उन्हें भी तय किए गए लक्ष्य के अनुसार कार्य में तेजी दिखानी होगी। इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों से योजना के कार्यों को लेकर किसी भी तरह की दिक्कतों को जल्द से जल्द सुलझाने की बात कही।
अमृत मिशन के तहत शहर भर में 22 पानी टंकियों से स्वच्छ पानी की सप्लाई होगी। इसमें पूर्व के 18 पानी टंकी सहित चांटीडीह, पटवारी ट्रेनिंग सेंटर, तोरवा व तारबाहर में चार नई टंकियों का निर्माण होगा। बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 1100 एमएमडाया और 600 एमएमडाया पाइप लाइन से पानी टंकियों में पानी की सप्लाई होगी, जिससे 600 एमएमडाया पाइप लाइन से नदी के इसपार यानी सरकंडा क्षेत्र और 1100 एमएमडाया पाइप लाइन से नदी के उस पार यानी बाकी शहर के पानी टंकियों में सप्लाई होगी।
चांटीडीह में अमृत मिशन योजना के तहत एक पानी टंकी निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन मोहल्लेवासियों द्वारा मेला क्षेत्र होने के कारण इसका विरोध किया जा रहा है। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने मोहल्लेवासियों को जागरूक करने और जल्द से जल्द मामले को निबटाते हुए पानी टंकी निर्माण शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज...