बिलासपुर

डिजिटल अरेस्ट :- सहायक शिक्षक से 1.31 लाख रुपए की ठगी…मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्त होने का दिया गया हवाला, ऑनलाइन पैसे कराए ट्रांसफर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी का फिर एक मामला सामने आया है जिसमें गणेशनगर सिरगिट्टी निवासी सहायक शिक्षक अजय कुमार साहू से शातिर ठगों ने 1 लाख 31 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए है। मामले में प्रार्थी ने अब थाना साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी को 28.10.2024 को अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसने कहा कि आपके आधार नंबर से जारी फोन नंबर से मनी लॉन्ड्रिंग और गैर कानूनी कार्य किये गए है इस लिए आपको 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा, वही आपके बैंक खातों की ऑनलाइन जांच होगी इसके लिए सायबर पुलिस से बात करवाता हूँ करके फोन कट गया, फिर एक वर्दीधारी व्यक्ति का वीडियो कॉल आया और इस कार्रवाई से बचने के लिए 1 लाख 31 हजार रुपए की मांग की गई, कार्रवाई से भयभीत और परेशान प्रार्थी ने पैसे ऑनलाइन ट्रासंफर कर दिए और डर से किसी को कुछ नही बताया, इसी बीच अपनी पत्नी से चर्चा करने पर पत्नी उनके साथ ठगी होने का अहसास दिलाया, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सायबर थाना बिलासपुर रेंज में की है, जिस पर पुलिस ने मोबाईल नंबर धारक अज्ञात , व्हाट्सअप नंबर धारक अज्ञात के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला, दीवार टूटी, बाड़ा खाली... 19 बकरियां चोरी, रातभर बेखौफ रहे चोर, जिले में फिर पशुपालक बना शिकार VIDEO:- तखतपुर में भीषण आग: गणेश कॉफी होटल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड की देरी से लाखों का नुकसान, व्यवस्... पचपेड़ी:- सड़क हादसे की खबर सुन दौड़े भाई, बने लुटेरों का शिकार, बीच रास्ते घेरकर की मारपीट, नकदी और... वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किराएदार युवती से दुष्कर्म, आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा...