कोटा

मास्क लगाने के लिए पुलिस ने किया लोगो को जागरूक, मेरा मास्क मेरी जिम्मेदारी पहल की शुरुआत

प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – कोरोना के दूसरी लहर के बाद जन जीवन सामान्य अवस्था मे लौट रहा है । प्रायः देखने मे आ रहा है कि लोग पुनः कोरोना से सुरक्षा संबंधी निर्देशो को नज़र अंदाज़ करने लगे है। जब तक टीकाकरण पूर्ण रूप से नही हो जाता तब तक हमें और सतर्क रहने की आवश्यकता है, आज हम में से कई लोगों ने मास्क का उपयोग करना छोड़ दिया है। इस प्रकार की लापरवाही तीसरी लहर को आमंत्रित कर सकती है। इसी के तहत शनिवार को जागरूकता लाने और लोगो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कोटा पुलिस ने मेरा मास्क मेरी जिम्मेदारी के तहत आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर व एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कोटा के सहयोग से

लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया साथ ही साथ लोगों को मास्क का वितरण भी किया गया। इस जागरूकता अभियान की शुरुआत ग्राम गनियारी से की गई जहां लोगों को 500 मास्क बांटा गया। उसके पश्चात कोटा नगर के नाका चौक में लोगो को 500 से 600 मास्क बांट कर मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया साथ ही लोगों को यह संदेश दिया की दूसरी लहर में हम लोगों ने अपनों को खोया है इसलिए हम सब की जवाबदारी बनती है की तीसरी लहर के लिए हम अपने आप को तैयार रखें। कोरोना की तीसरी लहर में हम अपनों को ना खोए इसलिए जब भी हम घर से निकले तो मास्क लगाकर ही निकले और साथ ही साथ दुकानदारों से निवेदन किया कि

बिना मास्क के कोई भी ग्राहक सामान लेने आता है तो उसे सामान ना दे पहले उसे मास्क लगाकर आने को कहें इस कार्यक्रम में रश्मित कौर चावला SDOP कोटा, शनिप रात्रे थाना प्रभारी कोटा, अरुणिमा मिश्रा डायरेक्टर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर व निकहत खान डायरेक्टर एमबिसन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी कोटा, प्रमेन्द्र गंधर्व, जितेंद्र पात्रे, सहित कोटा थाना का स्टाफ मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ...