बिलासपुर

दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम राक कौड़िया में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और जान से मारने की नीयत से जबरन कीटनाशक पिलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता नीलम प्रजापति की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति बलराम कुम्हार और सास लक्ष्मी कुम्हार के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिलपहरी निवासी 23 वर्षीय नीलम प्रजापति की शादी दिसंबर 2024 में राक कौड़िया निवासी बलराम प्रजापति के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार घरेलू सामान के साथ सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब एक माह बाद ही उसका पति मायके से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल लाने या बुलेट खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा। नीलम ने शिकायत में बताया कि उसकी सास भी उसके सोने-चांदी के जेवर मांगती थी। जेवर नहीं देने पर पति के साथ मिलकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पति कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करता था। जब वह सास से पति की शिकायत करती तो सास भी पति का पक्ष लेते हुए मायके से दहेज लाने का दबाव बनाती थी।पीड़िता के मुताबिक, 27 मई 2026 को दहेज को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट की और बुलेट नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने जबरन कीटनाशक दवा पिला दी। तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 दिनों तक उसका उपचार चला। पीड़िता का आरोप है कि पति ने घटना को अलग रूप देने के लिए स्वयं भी थोड़ा जहर पी लिया और उस पर ही जहर खाने का आरोप लगाने लगा। इलाज के बाद नीलम अपने मायके सिरगिट्टी लौट गई। उसने 26 अगस्त को पुलिस को लिखित शिकायत देकर पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी